Aaj ka rashifal 30 अक्टूबर: आज इन राशि वालों की भौतिक सुख- संपदा में होगी वृद्धि, ये लोग पीली वस्तु रखें पास

Horoscope 30 October 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 अक्टूबर को सोमवार है। सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

Horoscope 30 October 2023 rashifal: ग्रहों की स्थिति- गुरु, राहु और चंद्रमा मेष राशि में। चंद्रमा सूर्योदय के समय मेष राशि में उसके साथ ही राहु भी सूर्योदय के समय मेष राशि में, तत्पश्चात राहु मीन राशि में चले जाएंगे, दोपहर के बाद और चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में चले जाएंगे। शुक्र सिंह राशि में। सूर्य, मंगल, बुध, केतु तुला राशि में और शनि कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

Google Ad

आज का राशिफल Horoscope 30 October 2023  )

मेष राशि- मेष राशि के जीवन में सुधार हो जाएगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा होगा। थोड़ा शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा इन दिनों। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- सौम्यता बढ़ेगी। सुख- समृद्दि में वृद्दि होगी। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी होगी। सुखद समय का निर्माण होने लगेगा। पीली वस्तु का त्याग करें। दान करें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। लेकिन व्यापार इत्यादि में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति पहले से बेहतर होगी। जोखिम से उभर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जोखिम भरा समय। चोट- चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी ठीक- ठाक। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– नौकरी- चाकरी की स्थिति पहले से सुधार की तरफ। प्रेमी- प्रेमिका की मुलाकात। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत। बहुत बढ़िया। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य बहुत अच्छा। थोड़ा डिस्टर्बेंस लेकिन रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि। लेकिन गृह कलह। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।