जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की हत्या

विज्ञापन

Last Updated on 22, July 2023 by Sri Dungargarh News

जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन बेनीवाल (35) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति रमेश बेनीवाल (35) ने पत्थरों से सुमन का सिर कुचल डाला है। रातभर वह शव के पास बैठा रहा। घटना शुक्रवार देर रात माता का थान इलाके की है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस और एफएसएल की टीम ने सबूत भी जुटाए हैं।

3 घंटे बाद खोला दरवाजा

एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि पति-पत्नी करीब 9 महीने से माता का थान इलाके में किराए पर रहे रहे थे।। पति-पत्नी के बीच अनबन थी। शुक्रवार रात 10 बजे रमेश घर आया था। पत्नी सुमन ने दरवाजा नहीं खोला। 3 घंटे तक पति बाहर ही रहा। आखिरकार रात 1.30 बजे रमेश घर में घुसा। घर में दाखिल होते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्साए पति ने दरवाजे पर रखे भारी भरकम पत्थर से पत्नी का सिर फोड़ दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी के भाई को फोन कर बोला- तेरी बहन का मार डाला

एडीसीपी नाजिम अली ने बताया- रमेश ने रात 2 बजे सुमन के भाई गोरधन राम को फोन किया। उसने कहा कि तुम्हारी बहन को मार दिया है। सुबह आ जाना। रमेश ने सुमन के भाई को झूठी कहानी सुनाई। उसने कहा कि सुमन रात को 1.30 बजे घर आई थी। मैंने खाना बनाया था। उसने खाया नहीं। मुझे नजदीक आने से भी रोका। इसलिए मुझे गुस्सा आया और मैंने पत्थर से वार कर दिया। उधर से गोवर्धन राम ने कहा- मुझे क्यों फोन कर रहे हो। आप अपने घर वालों को फोन करो। इसके बाद गोवर्धन राम ने जोधपुर में रह रहे परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

यह खबर भी पढ़ें:-   चोरो ने पांच दुकानों के ताले तोड़े, जानिए क्या चुरा कर ले गए

सुबह 9.30 बजे पहुंचे परिवार वाले, दरवाजा नहीं खोला

रिश्तेदारों के आने पर भी रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। सुबह 10 बजे के करीब सुमन का भाई गोरधन भी ओसियां से माता का थान आ पहुंचा। तब भी रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। रमेश पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह करीब 10 बजे गोरधन राम ने पुलिस को बहन की हत्या की रिपोर्ट दी।

15 साल पहले हुई थी शादी

एडीसीपी नाजिम अली ने बताया- जिले के मतोडा क्षेत्र के नोसर गांव का रहने वाला रमेश बेनीवाल व ओसियां के खावडा निवासी सुमन की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे 12 वर्षीय महावीर व आठ वर्षीय हरिकिशन हैं। दोनों बच्चे कुड़ी इलाके के कृष्णा हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं।

पेट्रोल पंप पर काम करती थी

सुमन पहले जोधपुर के भदवासिया इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी। 7 महीने पहले ही उसने आरएलपी जॉइन की थी। उसके जन्मदिन पर हनुमान बेनीवाल ने उसके साथ केक काटकर बधाई दी थी। लोकल राजनीति में सुमन एक्टिव थी।

 

रमेश जोधपुर के बासनी इलाके में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में फर्नीचर का काम करता है। वह पहले पुणे में फर्नीचर मैन्यूफैक्चरिंग का काम करता था।

 

पड़ोस में रहने वाले श्रवण राम कहते हैं- पिछले 8 से 9 महीने में कभी भी पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं देखा। रमेश का लकड़ियों का काम है। वह बातचीत कम ही करते हैं। 2 से 3 महीने में एक बार वह घर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here