WhatsApp Channel Click here Join Now

भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने आस्था और श्रद्धा प्रकोष्ठ मे जिला संयोजक एवं सहायक जिला सहसंयोजक बनाए।

0

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू ) भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने पार्टी के दिशा निर्देशन अनुसार हेमनाथ जाखड़ श्रीडूंगरगढ़ को आस्था एवं श्रद्धा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तथा किशनसिंह राजपुरोहित को सहसंयोजक नियुक्त किया है। हेमनाथ जाखड़ को जिला संयोजक नियुक्त करने पर कार्य कर्ता ओ में प्रसन्नता हुई है। तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी का आभार प्रकट किया है।

हेमनाथ जाखड़ भाजपा के संस्थापक सदस्यों मे से है। 1980मे सक्रिय सदस्य 1980से 1982भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य 1982से 2005तक भाजपा देहात महामंत्री तथा श्रीडूंगरगढ़ 2005मे जिला परिषद सदस्य 2005से जिला कार्यकरणी सदस्य तथा 2007से 2010तक प्रदेश कार्यकारणी सदस्य किसान मोर्चा वर्तमान मे जिला कार्यकारणी सदस्य भाजपा व जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ बीकानेर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

भाजपा श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में हेमनाथ जाखड़ के जिला संयोजक बनायें जाने पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनिया शिक्षा प्रकोष्ठ के सुरेन्द्र चुरा भवानी सिंह बीका गोपी मेघवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर बधाई दी। तोलाराम मारू ने बताया कि पार्टी के लिए निष्ठावान हेमनाथ जाखड़ को जिला संयोजक का दायित्व देने से संगठन में और मजबूती आयेगी।