WhatsApp Channel Click here Join Now

जरूरी नहीं मौजूदा विधायक को ही टिकट मिले : डोटासरा

0

श्री डूंगरगढ़ न्यूज: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रात 8 बजे के बाद महफिल करते हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री बन जाते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बंगले के पीछे ही उनका बंगला है। उसमें रात को 8 बजे के बाद गाना गाते हैं… सामने वाले बंगले में चांद का टुकड़ा बैठा है।

उनसे मांग की थी कि एक बार विधानसभा में गाना गाकर सुनाओ, लेकिन शरमा गए और कहा कि वो तो 8 बजे का टाइम ही न्यारा होता है।

 

डोटासरा ने कहा कि वो 8 बजे के बाद मंच से नहीं बोल सकते हैं। मैं तो सादा आदमी हूं, मैं कोई महफिल नहीं करता, मैं तो किसान का बेटा हूं, मास्टर का बेटा हूं, लेकिन राठौड़ साहब रात को 8 बजे के बाद महफिल जरूर करते हैं।

 

गोविंद सिंह डोटासरा सरदारशहर के कंमा गेस्ट हाउस में पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण के जन्मदिन पर आयोजित किसान सम्मेलन और 5 हजार पौधे वितरण के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

जरूरी नहीं कि सिटिंग एमएलए को ही टिकट मिले

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- इस बार राजस्थान में दोबारा कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है। कांग्रेस जीतने वाले को ही टिकट देगी।

ये जरूरी नहीं कि सीटिंग एमएलए को ही टिकट मिले। इस बार प्रदेश में कांग्रेस बहुत सख्ती से चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी उस चेहरे पर मोहर लगाएगी, जो जिताऊ हो और 36 कौम को एक साथ लेकर चले।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनिल शर्मा नहीं पहुंचे थे। नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने कहा- कांग्रेस के राज में नगरपालिका के द्वारा सरदारशहर में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

 

आम जनता के सामने नजर आ रहे हैं। 40 सालों से बदहाल स्थिति में कच्चा बस स्टैंड था। उसको बदलने का काम कांग्रेस की नगर पालिका ने किया है। अब आने वाले समय में सरदार शहर को और बदलना है।

समारोह में पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण, कांग्रेस नेता फुसाराम गोदारा, पूर्व प्रधान भीखम सिंह राठौड़, इंद्रचंद खीचड़, सुखाराम कड़ेला, मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, मानखा चायल, बालेखा चायल, सत्यनारायण मेघवाल, देहात अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी, लालचंद छींरग, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बागड़वा, सतपाल मेघवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन इंद्राज सारण ने किया।